Janjgir Congress Despute : उधर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा कर रही थीं वन-टू-वन, इधर अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह में हो गया विवाद, फिर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सर्किट हाउस में उस वक्त कांग्रेस के दो नेताओं अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह में विवाद हो गया, जब छ्ग कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर रही थीं. इस दौरान विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव भी मौजूद थे. विवाद की वजह से आधे घण्टे तक हंगामा होता रहा और माहौल भी गरमाया रहा. हालांकि, कांग्रेस नेताओं की इस मसले पर अब अलग सफाई है और वे कांग्रेस में किसी भी गुटबाजी से इनकार कर रहे हैं. इतना जरूर है कि इस घटना की चर्चा लगातार बनी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

जानकारी के अनुसार, जांजगीर सर्किट हाउस के कक्ष में छ्ग कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, वन-टू-वन चर्चा कर रही थीं. इसी दौरान अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया. इस वक्त संगठन के जिला प्रभारी अर्जुन तिवारी से भी अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू की भी कहा-सुनी हो गई. फिर कुछ ही देर में मौके पर हंगामा हो गया. फिर बड़े नेताओं ने मामले को संभाला. इस घटना की चर्चा बनी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!