Sakti Protest : जैजैपुर में भाजपा का धरना आंदोलन, रैली निकालकर क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता और राज्य सरकार की नाकामी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया

सक्ती. विधानसभा मुख्यालय जैजैपुर में भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया. यहां रैली निकालकर क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता और राज्य सरकार की नाकामी का विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान बिहार के लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

इस मौके पर बिहार के लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की निक्कम्मी सरकार और क्षेत्र के बसपा विधायक, सड़क की दलाली, शराब की दलाली और रेत की तस्करी कर रहे हैं. इस बार बसपा के विधायक को हराकर जैजैपुर में भाजपा के विधायक बनायेंगे. इस सभी भ्रष्टाचार के मामले को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!