Akaltara News : जयंती पर याद किए गए सत्यजीत राहा, नमन करते हुए उनके कार्यों को याद किया गया

जांजगीर-चाम्पा. सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सत्यजीत राहा की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सत्यजीत राहा के मित्रगण, परिवारजन, नगरवासी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम राहा सर के पुत्र चिन्मय राहा के द्वारा स्व. सत्यजीत राहा के तैलचित्र पर फूल माला चढ़ाकर एवं दीपक व मोमबत्ती जलाकर उन्हें स्मरण किया गया. इसके पश्चात उनके मित्रों व स्नेहीजनों द्वारा सत्यजीत राहा सर के नगर व शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को लेकर अपनी बातें रखी गई.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

यहां श्रीपाल बैस ने कहा कि सत्यजीत राहा ने अकलतरा नगर में अंग्रेजी भाषा में छात्रों को पारंगत किया, उनके छात्र आज अंग्रेजी शिक्षा के साथ अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं, उनका इस प्रकार असमय चला जाना बहुत ही दुखद है. लक्की शर्मा ने कहा कि सत्यजीत राहा सर ने ही हमको साँपो को रेस्क्यू करना सिखाया, सत्यजीत सर प्रकृति और अध्यात्म प्रेमी थे आशीष मिश्रा ने कहा कि नगर हित मे सत्यजीत राहा ने अनेक आंदोलन में नेतृत्व किया व भाग लिया. सभा को कामेश अग्रवाल, शिवेंद्र विश्वकर्मा, आयुष जैन,मन्नू थवाईत, मेघा पांडे, अमीना बानो ने भी संबोधित किया, श्रधांजलि सभा मे 2 मिनट का मौन रख सत्यजीत राहा के लिए भगवान से प्रार्थना की गई. कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह और आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने किया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

उक्त अवसर पर वीरेंद्र साहू, प्रदीप विश्वास, दीपिका पटेल, अंजली यादव, सोनिया नायक, संजना भरते, लोकेंद्र तिवारी, अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!