JanjgirChampa Big News : ATM में चोरों ने बोला धावा, मशीन और CCTV को पहुंचाया नुकसान, पामगढ़ थाने में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के बहोरिक चौक के पास से चोरों ने ATM से चोरी की कोशिश की है. अज्ञात चोरों द्वारा तोड़फोड़ कर ATM को नुकसान पहुंचाया गया है. पामगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रह है, लेकिन पामगढ़ पुलिस के लंबे हाथ इन चोरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसकी वजह से चोर बेख़ौफ़ होकर क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटनाओं को आसानी से अंजाम दे रहे हैं. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 427, 457, 511 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

दरअसल, अकलतरा के अनिल कुमार जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 3 साल से इंडिया नंबर 1 ATM में रुपये लोडिंग का करता है. उसे बिलासपुर के फील्ड ऑफिसर ने फ़ोन करके बताया कि पामगढ़ के बहोरिक चौक के पास स्थित इंडिया नंबर 1 ATM में तोड़फोड़ की गई है एवं चोरी करने का प्रयास किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

अज्ञात चोरों द्वारा ATM का दरवाजा, शटर, मशीन, CCTV कैमरा को नुकसान पहुंचाया गया है. फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!