Weather Update: बिजली गिरने से 12 लोगों की हुई मौत, छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहेगा मानसून, चार दिनों के लिए अलर्ट जारी…देखिए

भुवनेश्वर. ओडिशा में तेज बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। ओडिशा में भुवनेश्वर,कट्टक समेत कई इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने के मामले सामने आए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अन्य इलाकों में भी अगले चार दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 



मिली जानकारी के अनुसार बिजली गिरने की वजह से शनिवार को खुर्दा में चार, बोलनगीर में दो, अंगुल,बौध,जगतसिंहपुर और ढेंकानल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्पेशल रिलीफ कमिश्नर ऑफिस के मुताबिक 8 के करीब मवेशियों की भी जान गई है। भारी बारिश और बिजली गिरने से प्रभावित लोगों को 4 लाख रुपए की राहत राशि दी जाएगी। जिनके मवेशियों की मृत्यु हुई है, उन्हें भी मदद की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

इधर, ओडिशा के नबरंगपुर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, रायगड़ा, गंजम, गजपति, कंधमाल, नयागढ़, बलांगीर, सोनपुर, बौध सहित कई जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मलकानगिरी, कोरापुट, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, पुरी और जगतसिंहपुर के लिए बारिश, तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया था.

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मानसून सक्रिय रहेगा
मौसम विभाग की ओर सेजारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के मुताबिक, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास मौजूद है। इसके प्रभाव की वजह अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से इन इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। पांच सितंबर से पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!