JanjgirChampa Thief : धान बेचकर कमाए 35 हजार रुपये को अज्ञात चोरों ने की चोरी, नवागढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव से सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नगदी रकम की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिसदा गांव की महिला तेरसबाई नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बेटी के यहां बिलासपुर गई थी. वापस आकर देखा तो घर अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था. कमरे के अंदर पर्स में रखे 35 हजार रुपये को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. उसने धान बेचकर रकम को घर में रखी थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!