JanjgirChampa FIR : रामायण करवाने की बात को लेकर बेटे-बहु ने की मारपीट, कुटरा का मामला, थाने में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा में रामायण प्रोग्राम करवाने की बात को लेकर बेटे जयप्रकाश और बहू गरिमा खरे ने मारपीट की है. मारपीट से बुजुर्ग रामकुमार खरे को चोट आई है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले बेटे-बहु के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, कुटरा के रामकुमार खरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पड़ोस के बच्चे आकर रामायण का प्रोग्राम रखने की बात कर रहे थे, तभी उसके बेटे-बहु जयप्रकाश खरे- गरिमा खरे प्रोग्राम नहीं करने की बात को लेकर मना करने और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट करने लगे. इससे रामकुमार खरे को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने मारपीट करने वाले बेटे-बहु जयप्रकाश खरे, गरिमा खरे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!