IAS-IPS Love Story: बेहद सुर्ख़ियों में रहती है इस आईएएस और आईपीएस की जोड़ी, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी, जानिए कौन हैं ये अधिकारी. क्या है खास…

IAS-IPS Love Story :  सिविल सर्विस की परीक्षा सबसे टफ परीक्षाओं में से एक मानी जाती है इसे क्लियर करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है। या यू कहे कि सिविल सर्विस में आने के लिए कई लोगों को अपने करियर के साथ समझौता करना पड़ता है  कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।



 

 

 

डॉ. नवजोत सिमी बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) हैं। उनको डॉक्टरी ज्यादा पसंद नहीं आई और इसीलिए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी शुरू कर दी थी। डॉ. नवजोत सिमी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ स्टोरी काफी रोचक रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : किसानों की मेहनत को मिला सम्मान, धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का आभार : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

डॉ. नवजोत सिमी पंजाब की रहने वाली हैं। उनका जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरुदास पुर में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई पंजाब के पाखोवाल के मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई थी। आईपीएस ऑफिसर डॉ। नवजोत सिमी ने बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की है।

 

 

 

डॉक्टर बनने के बाद उन्हें वह करियर पसंद नहीं आ रहा था और इसलिए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। साल 2016 में वह अपने पहले अटेंप्ट में असफल रहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2017 में दोगुनी तैयारी के साथ सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल हुईं। साल 2017 में अपने दूसरे प्रयास में डॉ नवजोत सिमी ने 735वीं रैंक हासिल की थी। आईपीएस बनने के बाद उन्हें बिहार कैडर मिला था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!