Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ 14 सितम्बर को खरौद में, छ्ग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुंदर दास होंगे मुख्य अतिथि, समारोह में DEO समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. खरौद के हायर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 14 सितम्बर हिंदी दिवस के अवसर पर ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा. दोपहर 2:30 बजे से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि छ्ग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास होंगे. अध्यक्षता डीईओ श्रीमती भारती वर्मा करेंगी.

 



विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष कांति केशरवानी, एडिशनल एसपी अर्चना झा, राहौद के नायब तहसीलदार विभोर यादव, जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, पीएससी सलेक्टेड डीएसपी सुश्री सुमन जायसवाल, हायर सेकेंडरी स्कूल खरौद की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामलाल यादव, मार्केटिंग सोसायटी पामगढ़ के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला, हायर सेकेंडरी स्कूल खरौद के प्रभारी प्राचार्य एचएल घृतलहरे, मिडिल स्कूल शुकुलपारा के प्रधानपाठक देवेंद्र कुमार कश्यप मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

समारोह के पहले दोपहर 1 बजे जैविक खेती अभियान पर चर्चा होगी, जहां किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव जानकारी देंगे. इसी तरह दोपहर 1:30 बजे कॅरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम होगा, जहां पीएससी सलेक्टेड डीएसपी सुश्री सुमन जायसवाल अपना अनुभव साझा करेंगी और छात्र-छात्राओं को कॅरियर सम्बन्धी जानकारी देंगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

इसके बाद, दोपहर 2 बजे एडिशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा के द्वारा विश्वास, साइबर क्राइम और अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी जाएगी और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति जांजगीर के संयोजक राजकुमार साहू ने लोगों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!