JanjgirChampa : लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर, पुल के ऊपर पानी आने से कई मार्गों में आवागमन हुआ बाधित, परेशान हो रहे राहगीर

जांजगीर-चाम्पा. लगातार बारिश के बाद जिले के नदी-नाले उफान पर है. शिवरीनारायण क्षेत्र के रिंगनी-कुकदा गांव के मध्य कंजी नाला के पुल से 2 से ढाई फीट पानी ऊपर बह रहा है, जिसके बाद शिवरीनारायण-जांजगीर मुख्यमार्ग पर आवागमन बाधित है. कंजी बाला की दोनों ओर राहगीर फंसे हैं.

 



राहगीरों को मार्ग बदलकर आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे राहगीरों को बड़ी परेशानी हो रही है. इसी तरह जिले के अन्य नाला के ऊपर भी पानी बह रहा है, जिसके बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बिलारी गांव के नाला में भी पुल से ऊपर पानी चल रहा है, जिससे सलखन-राहौद मुख्यमार्ग बंद है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!