Janjgir News : बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में संविधान सभा के सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने किया. समारोह में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के परिजन मौजूद थे. इस मौके पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, छ्ग खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप मौजूद थी. यहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महन्त ने शहीद के परिजन का सम्मान भी किया.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की स्मृति में जांजगीर में 2 दशक से समारोह होते आ रहा है और इस तरह बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के द्वारा समाज में किए गए कार्यों को इस समारोह के माध्यम से याद किया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!