JanjgirChampa News : श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल (अकलतरा) में विश्वकर्मा पूजा आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल (अकलतरा) में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि आर. जी. तिवारी प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी शासकीय आईटीआई जांजगीर, हंसराज, डॉ. जेके जैन अध्यक्ष ऋषभ महाविद्यालय ,विशिष्ट अतिथि डॉ तृप्ति शुक्ला, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के प्राचार्य रही। सर्वप्रथम विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में प्रशिक्षण संस्थान एवं विद्यार्थियों के द्वारा विश्वकर्मा जी स्थापना कर पूजा-अर्चना की गयी। इसके पश्चात नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेड के बारे में जानकारी देते हुए इसमे मिलने वाली नौकरी के बारे में बहुत ही सरल शब्दों बताया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

डॉ. जे के जैन के द्वारा इस संस्थान के विभिन्न सुविधाओं के बारे जानकारी दी गयी एवं नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर और उनको आई डी ,बैग देकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को जिन्होंने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया था को सील्ड और मार्कशीट देकर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों के लिये प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। हवन पूजन करने के पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा खुशी पूर्वक नाचते-गाते विश्वकर्मा जी का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य श्रीमती तृप्ति शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

कार्यक्रम में आई. टी. आई. के प्रो. नवीन आदित्य, सब्बीर, नरेश सर व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक अशोक पाण्डेय, ओमप्रकाश सोनी, संतोष कुमार धु्रव, संध्या सिंह, सीमा सोन, उद्राणी केंवट, मधुराव, पायल दास, शारदा शर्मा, गायत्री यादव, दुर्गा टण्डन, सेजल जैन, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, सुनीता पाण्डेय, ललित महंत, दिव्यांश कश्यप, रवि राठौर, सी.पी. आदित्य, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!