नारी शक्ति वंदन अधिनियम निश्चित ही मातृशक्तियों का सम्मान बढ़ाने वाला अधिनियम- रजनी सत्तू साहू

जांजगीर: भारतीय जनता पार्टी हमेशा से मातृशक्तियों के सम्मान में कार्य करते आ रही है, इसी क्रम में मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नई संसद भवन से लागू किया है।

 



 

 

 

इस बिल का स्वागत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी सत्तू साहू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में हमेशा से महिलाओं का सम्मान होता रहा है और इसीलिए देश के प्रत्येक माताओं- बहनों का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही हैं पूर्व में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में इस बिल को चार बार सदन में प्रस्तुत किया गया था, जहां कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों के द्वारा इस बिल का विरोध करते हुए सदन में पास नहीं होने दिया था,  मोदी सरकार ने इस बिल को प्रस्तुत कर इसको अधिनियम बनाने प्रस्ताव लाया है निश्चित ही यह स्वागतेय कदम है, क्योंकि इस बिल से देश भर के महिलाओं को एक नई ताकत मिलने वाली है, एक नई ऊर्जा, एक नया अधिकार मिलने वाला है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!