India-Canada Controversy : इस गाने ने सिंगर को बनाया स्टार, जानिए कौन हैं ये पंजाबी सिंगर जिस पर लगा खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप

नई दिल्ली. मौजूदा समय में भारत और कनाडा के बीच काफी विवाद का माहौल बना हुआ है। जिसके पीछे की वजह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का वो बयान है, जिसमें वह खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं।

 



इस मामले के बीच अब पंजाबी सिंगर और रैपर शुभ को लेकर बवाल गर्मा गया है। We Rollin गाने के सिंगर शुभ पर खालिस्तान का समर्थक होने का आरोप लगा रहा है,जिसकी वजह से भारत में होने वाला सिंगर का शो रद्द हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिरकार शुभ कौन हैं और क्यों उनको लेकर विवाद छिड़ गया है।

जानिए कौन हैं पंजाबी सिंगर शुभ
पंजाबी मूल के 26 वर्षीय गायक और रैपर शुभ कनाडा से भी नाता रखते हैं। इनका पूरा नाम शुभनीत सिंह है। अपने शानदार गानों के दम पर शुभ ने बहुत कम समय मेंअपनी ख़ास पहचान बनाई है। अक्सर गाड़ियों में शुभ के गाने बजते हुए सुनाई दे जाते हैं। शुभ ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत ‘डोंट लुक’ गाने से की, जिसमें वो इमरान तैहरा के साथ नजर आए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

इसके बाद सिंगर के We Rollin गाने ने अपार सफलता हासिल की और रातों-रात शुभ स्टार बन गए। इसके बाद शुभ ने Cheques और OG जैसे कई शानदार गाने गाए हैं, जो यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस साल आई रैपर की Still Rollin ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

क्यों छिड़ा शुभ को लेकर विवाद
भारत और कनाडा की बीच तकरार के के माहौल के दौरान पंजाबी सिंगर शुभ की एक पुरानी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर बवाल मच गया है, जिसमें रैपर ने भारत का विवादित नक्शा शेयर किया था। शुभ की ओर से साझा की गई इस स्टोरी में भारत के नक्शे से कश्मीर और पंजाब के क्षेत्र गायब थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

तस्वीर पर ‘सेव पंजाब’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। शुभ ने ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, जब पंजाब पुलिस खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी हुई थी। ऐसे में अब शुभ पर खालिस्तानी समर्थक होने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

कंगना रनोट ने किया था शुभ की पोस्ट का विरोध
शुभ की इस वायरल पोस्ट को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उनका विरोध किया था। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था- ”ये खालिस्तानी वायरस वाली बीमारी वहां कई पंजाबी सेलेब्स को पकड़े हुए है।

भारत के नक्शे के साथ इस तरह की छेड़खानी करने के जुर्म में इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। दो दिन जेल की हवा खाएंगे तो इनके दिमाग से खालिस्तान का भूत उतर जाएगा।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!