JanjgirChampa Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक बलौदाबाजार से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी अमित डहरिया के खिलाफ धारा 363, 366, 376, एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी अमित डहरिया, बलौदाबाजार-भाठापारा जिले का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 6 सितंबर को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को अमित डहरिया शादी का झांसा देकर भगा ले गया है.

मामले में पुलिस ने बलौदाबाजार जिले से वार्ड नं 11 दसरमा रोड से अमित डहरिया के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!