JanjgirChampa News : पामगढ़ पहुंचे JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान तेज बारिश में भी भाषण सुनते रहे लोग, 90 सीटों में प्रत्याशी चयन को लेकर ये कही बड़ी बात, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में जनता कांग्रेस छ्ग ( जे ) ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. यहां पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी शामिल हुए. सभा को सम्बोधित करते वक्त तेज बारिश हो गई, जिसके बाद हजारों लोग मौके पर जुटे रहे और अमित जोगी का भाषण सुनते रहे. इस मौके पर जेसीसीजे नेता संतोष गुप्ता, संजीव खरे समेत अन्य नेता मौजूद थे.

 



यहां मीडिया से बात करते हुए अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया और कहा कि पिछली बार पार्टी से चूक हुई थी और प्रत्याशी के नाम जल्दी घोषित कर दिए गए थे, लेकिन इस बाद कांग्रेस, भाजपा और बसपा प्रत्याशी के नाम आने के बाद रणनीति के साथ जेसीसीजे अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल करेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

अमित जोगी ने यह भी कहा कि जेसीजेसी ने छ्ग को रमन और भूपेश मुक्त करने की रणनीति बनाई है. जीसीसीजे की लड़ाई भाजपा-कांग्रेस से नहीं है, बल्कि गरीबी से है और इसलिए जेसीसीजे घोषणा पत्र नहीं, वायदों को पूरा करने ‘शपथ पत्र’ दे रही है. वायदा पूरा नहीं होने पर जनता, जेल भिजवा सकती है.

अमित जोगी ने कहा कि उनकी रगों में अजीत जोगी का खून है और वे अपने पिता की तरह जो बोलते हैं, वह करके दिखाते हैं. प्राण जाए, पर वचन न जाए, इस पर JCCJ कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि उनके शपथ पत्र में ‘दस कदम’ ऐसा वादा है, जो जनता के हित में है. किसानों पर फ़ोकस है, स्वास्थ्य पर फोकस है. जनता कांग्रेस छ्ग जे के द्वारा हर वर्ग को ख्याल रखकर कार्य किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!