Janjgir Big News : मुख्य मार्ग की सड़क बनी तालाब, गड्ढों में गिरकर कई लोगों को चोट आई, एक का हाथ टूटा, राहगीरों की जान पर मुसीबत बनी गड्ढे वाली सड़क, कब जागेगा प्रशासन ?

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे पेंड्री गांव की मुख्य सड़क, तालाब बन गई है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, डेढ़ से 2 फीट तक सड़क पर गड्ढे हो गए हैं और बारिश का पानी भर गया है. इसके बाद राहगीर लगातार गिरकर चोटिल हो रहे हैं. पेंड्री की सड़क के गड्ढे में गिरकर पचेड़ा गांव के सतीश का हाथ फैक्चर हो गया है. ऐसे ही अन्य लोगों को गड्ढे में गिरने से चोट लग चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

जांजगीर-नवागढ़-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग होने से 24 घण्टे वाहनों की आवाजाही होती है और राहगीर लगातार परेशान हो रहे हैं. पेंड्री की तालाब बने इस सड़क को अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी पार कर रहे हैं, लेकिन किसी ने अभी तक सड़क के गड्ढों को पाटने की पहल करने की जहमत नहीं उठाई है. ऐसे में पेंड्री की यह मुख्य सड़क, राहगीरों की जान पर आफत बन गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!