गदर 2 और जवान को टक्कर देने आ रहा है ‘एनिमल’, इतने करोड़ के साथ रणबीर कपूर की फिल्म करेगी ओपनिंग

नई दिल्ली: इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है. इस साल की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म पठान से हुई. जिसने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की. इसके बाद गदर 2 ने भी अपने पहले दिन अच्छी कमाई. वहीं शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस इन दिनों ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस साल और भी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं.

 



उसमें से एक रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी हैं. एनिमल लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है.
फिल्म का जल्द ही टीजर और ट्रेलर रिलीज होने वाला है. इस बीच एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा अनुमान सामने आया है. रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म अपने पहले दिन गदर 2 जितनी ओपनिंग कर सकती हैं. वहीं कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि फिल्म की पहले दिन की कमाई इससे भी ज्यादा हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

हालांकि एनिमल की पहले दिन की कमाई को लेकर बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस ने दावा किया है कि यह फिल्म 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. पता हो कि गदर 2 ने अपने पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म एनिमल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब तक इस फिल्म से जुड़े उनके कई लुक सामने आ चुके हैं. इस बीच ‘एनिमल’ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इस फिल्म का टीजर कब रिलीज होने वाला है. इसका खुलासा हो गया है. 28 सितंबर को संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म एनिमल के बहुप्रतीक्षित टीज़र को देखने के लिए हो जाइए तैयार. यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!