JanjgirChampa Big News : सोसायटी में चावल वितरण में लापरवाही, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, मौके पर पहुंचे अफसर और फिर…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव में चावल वितरण में लापरवाही को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने नवागढ़-केरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. सूचना के बाद जांजगीर एसडीएम, शिवरीनारायण तहसीलदार, खाद्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. यहां ग्रामीणों ने सेल्समेन द्वारा राशन समय पर नहीं बांटने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. इस पर अफसरों ने सेल्समेन को अन्यत्र जगह भेजने और राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद 3 घण्टे बाद मामला शांत हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

ग्रामीणों ने बताया कि मिसदा गांव की सोसायटी के सेल्समेन के द्वारा मनमानी की जाती है. 20 तारीख के बाद दुकान खोली जाती है और तय समय तक दुकान नहीं खुलती. इस तरह ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!