JanjgirChampa Thief : शिक्षक के घर में हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, बैग को घर के बाहर छोड़कर भागा चोर…

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के बुड़गहन गांव में शिक्षक तिरिथ राम शांडिल्य के घर में चोरी हुई है. चोर ने बैग में रखे 7 हजार रुपये की चोरी की है और घर में लगे CCTV में चोर कैद हुआ है. घर के बाहर बैग को छोड़कर चोर भागा है. चोरी की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा CCTV से चोर के बारे में पता लगा रही है. फिलहाल, चोर का पता नहीं चला है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

दरअसल, बुड़गहन गांव में शिक्षक तिरिथ राम शांडिल्य और पंचायत सचिव उनकी पत्नी घर में थे. यहां घर में चोर घुस गया और बैग में रखे 7 हजार रुपये को चोरी करके ले गया. इधर, घर में लगे CCTV में चोर कैद हुआ है, जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!