JanjgirChampa Fraud Arrest : दुकानदार से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी युवक बिलासपुर से गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक्स खरीदने पर फ्रिज फ़्री मिलेगा कहकर घटना को दिया अंजाम

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने किराना दुकानदार से रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रबदीप उर्फ हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, तागा गांव के किराना दुकानदार लखन लाल साहू ने बताया कि 17 जून को बिलासपुर सरकंडा, राजकिशोर नगर के युवक रबदीप उर्फ हरदीप सिंह ने झांसे में लिया कि 15 हजार 8 सौ 65 रुपये की कोल्ड ड्रिंक्स खरीदने पर एक फ्रिज फ्री में मिलेगा, जिसके बाद दुकानदार लखन लाल ने 4 हजार नगद देकर आर्डर दिया. कुछ दिनों बाद युवक रबदीप से संपर्क करने पर मोबाइल बंद आने पर दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

मामले में पुलिस ने बिलासपुर सरकंडा के राजकिशोर नगर से आरोपी युवक रबदीप उर्फ हरदीप सिंह को गिरफ़्तार किया है और दुकानदार से धोखाधड़ी कर लिए रुपये में से 500 को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!