Sakti Big News : भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू समेत 6 भाजपा नेता गिरफ्तार, ये है पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने 13 जून को मिशन चौक के पास चक्काजाम करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू समेत 6 भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया है.

 



मालखरौदा थाना के एएसआई संतोष तिवारी ने बताया कि मालखरौदा के मिशन चौक के पास भाजपा ने 13 जून को चक्काजाम किया था. पुलिस ने चक्काजाम करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

इसके बाद आज पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, रंजीत अजगल्ले, चंद्रकुमार चंद्रा, मुंशी रात्रे, विजय धीरहे को गिरफ्तार किया और गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!