JanjgirChampa News : जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट से BJP ने नारायण चंदेल को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया, लगातार छठवीं बार चुनावी मैदान में उतरे, 3 बार बन चुके हैं विधायक

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्यासियों की सूची जारी की है और जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट से नारायण चंदेल को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया गया है. इस तरह नारायण चन्देल, लगातार छठवीं बार चुनावी मैदान में होंगे. टिकट फायनल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

 



भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है और उन्होंने टिकट घोषणा के बाद नहरिया बाबा मंदिर पहुंचकर मंथा टेका.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

उन्होंने कहा कि विजय की कामना लेकर जनता के बीच जाएंगे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को भी घेरा और कहा कि छग की कांग्रेस सरकार ने छग में भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाया है. छग, कांग्रेस के जमाने में अपराधगढ़ के रूप में परिवर्तित हो गया है और विकास ठहर गया है, इसलिए प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!