Janjgir Big News : भीमा तालाब के पास मिली व्यक्ति की लाश, PM से होगा मौत का खुलासा, जांच में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भीमा तालाब के शनि मंदिर से आगे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है. बता दें, उसके दाएं हाथ में गोदना से VS RAJ लिखा है.



दरअसल, भीमा तालाब के शनि मंदिर से 200 मीटर आगे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, जिसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद, मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है और मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!