Sakti Arrest : 15 पाव देशी शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, हसौद पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. हसौद पुलिस ने 15 पाव देशी शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, हसौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मल्दा गांव के ढाबा के पास एक शख्स बिक्री हेतु देशी शराब रखा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : ISI, पाकिस्तानी स्लीपर सेल युवक के पकड़ाने का मामला, पुलिस ने घर मालिक को नोटिस जारी किया...

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 15 पाव देशी शराब के साथ आरोपी रिंकेश कश्यप को पकड़ा.

पुलिस ने रिंकेश कश्यप को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) (ख) के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!