कार हादसे में बाल-बाल बची थी दिग्गज क्रिकेटर की जान, अब मिलेगा करोड़ों का मुआवजा, जानिए क्या थी वजह…

नई दिल्ली: टीवी शो की शूटिंग के दौरान कार हादसे का शिकार होने वाले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्यू फ्लिंटॉफ को अब 9 मिलियन पाउंड (करीब 91 करोड़ रुपये) का मुआवजा मिलेगा. फ्लिंटॉफ पिछले साल   शो ‘टॉप गियर’ के दौरान कार हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए थे. फ्लिंटॉफ और बीबीसी के बीच मुआवजे को लेकर समझौता हो गया है, जिसके तहत बीबीसी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को 91 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी.

 



 

 

 

बता दें कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ पिछले साल दिसंबर में बीबीसी के लोकप्रिय ऑटो शो टॉप गियर के लिए शूटिंग करते वक्त कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे. उनके चेहरे पर चोट आई थी. हादसे के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया था. ये हादसा साउथ लंदन के डनफोल्ड पार्क एयरोड्रम में हुआ था. वो कार हादसे के करीब 9 महीने बाद सितंबर में सार्वजनिक रूप से नजर आए थे. वो सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के बैकरूम स्टाफ में जुड़े थे. उन्हें इसके लिए कोई सैलरी नहीं मिली थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

 

 

 

 

एक प्रवक्ता ने कहा, “बीबीसी स्टूडियो एंड्रयू फ्लिंटॉफ (फ्रेडी) के साथ एक समझौते पर पहुंचा है. हमारा मानना है कि हम उनके निरंतर पुनर्वास, काम पर लौटने और भविष्य की योजनाओं का समर्थन करते हैं. हमने फ्रेडी से ईमानदारी से माफी मांगी है और उनके ठीक होने में अपना समर्थन करना जारी रखेंगे.”

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

 

 

 

 

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए 227 मैच में 400 विकेट लिए हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 7 हजार से अधिक रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 79 टेस्ट, 141 वनडे और 7 टी-20 इंटरनेशनल खेले.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!