IND Pak Match Satta Bazar: IND Vs Pak मैच में 40 हजार करोड़ का सट्टा, 1.40 रुपए चल रहा पाकिस्तान का भाव, जानिए भारत पर क्या है दांव?..

मुंबई: IND Pak Match Satta Bazar World Cup 2023 का सबसे ज्यादा रोमांचक यानि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की है। भारत-पाकिस्तान का मैच देखने लाखों दर्शक मैदान में पहुंचे हैं, वहीं मैदान के बाहर भी इस मैच को लेकर बेहद रोमांच है। जी हां भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सट्टा बाजार बेहद गर्म है। बताया जा रहा है कि पूरे देश में भारत-पाकिस्तान पर 40 हजार करोड़ रुपए का सट्टा लगा है।

IND Pak Match Satta Bazar सट्टेबाजों के मुताबिक वर्ल्ड कप में इस बार इंडिया का भाव जहां 60 पैसे लगा हैं, वहीं पाकिस्तान के रेट 1.40 रुपए तय किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि अकेले इस मैच पर अब तक 40 हजार करोड़ रुपए का सट्टा लग चुका है। चूंकि खेल शुरू होने में अभी काफी वक्त बचा है। ऐसे में उम्मीद है कि शाम तक यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। माना जा रहा है कि ये अब तक का किसी भी एक मैच पर खेला जा रहा रिकॉर्डतोड़ सट्टा है। इतनी बड़ी रकम अब तक किसी एक मैच पर नहीं लगाई गई है। सटोरियों की माने तो इस बार के मैच में इंडिया का पलड़ा काफी भारी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

सट्टा बाजार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक तमाम जांच एजेंसियों की आंख में धूल झोंकने के लिए सटोरियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार सट्टेबाजी के खेल का बेस भारत के किसी शहर को रखने के बजाय दुबई और श्रीलंका को रखा गया है। सटोरियों का मानना है कि भारत के अंदर बेस रखने पर कभी भारतीय जांच एजेंसियां धमक सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

वहीं विदेश के किसी सुरक्षित स्थान को बेस बनाया जाए तो जांच एजेंसियों तक खबर पहुंचने से पहले ही गेम ओवर हो सकता है। सट्टा बाजार के एक बड़े बुकी बिरजू शाह ने बताया कि इस बार भारत पर रिकार्ड सट्टा लग रहा है। सटोरियों की पहली पसंद भारतीय टीम बन कर उभरी है। वहीं मुकाबले में देखा जाए तो पाकिस्तान कहीं टिकता नजर नहीं आ रहा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!