JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी मनीराम खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



बिर्रा पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि मनीराम खूंटे, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने करही गांव में दबिश दी और आरोपी मनीराम खूंटे के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

पुलिस ने आरोपी मनीराम खूंटे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी मनीराम खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!