भारत-पाकिस्तान का मैच के दौरान Urvashi Rautela का 24 कैरेट गोल्ड से जड़ा आईफोन हुआ चोरी, एक्ट्रेस ने मांगी मदद

14 अक्टूबर 2023 यानी शनिवार को देश के लिए बेहद खास दिन रहा। दरअसल, इन दिनों इंडिया ने ‘क्रिकेट विश्व कप 2023’ का आगाज हो रहा है। ऐसे में शनिवार को पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में जीत भारत की हुई।

 



आईसीसी वर्ल्ड कप शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। भारत की जीत के बाद जहां स्टेडियम में लाखों लोग खुशी से झूम रहे थे तो वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के चेहरे की हंसी-खुशी उड़ गई, जिसका कारण था उनके फोन का चोरी होना।

स्टेडियम में चोरी हुआ उर्वशी रौतेला का फोन
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी है। वह अक्सर क्रिकेट के मैच देखने स्टेडियम में पहुंची हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। 14 अक्टूबर को हुए आईसीसी वर्ल्ड कपल पाक और भारत के मैच को देखने उर्वशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। एक्ट्रेस का आईफोन स्टेडियम में गुम हो गया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

24 कैरेट गोल्ड का था आईफोन
उर्वशी रौतेला का ये आईफोन बेहद खास था। यह 24 कैरेट गोल्ड वाला आईफोन था। इसकी जानकारी उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसी के साथ उन्होंने अहमदाबाद पुलिस मदद भी मांगी है। उन्होंने लिखा, मेरा 24 कैरेट आईफोन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खो गया है। प्लीज किसी को मिले तो तुरंत संपर्क करें। बता दें, एक्ट्रेस टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए ब्लू ड्रेस में नजर आई थी। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

यूजर कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अब यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऋषभ भाई का हाथ तो नहीं इसमें। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे मिला ह पर दूंगी नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे बेबी पैसे का कमी थोड़े ना है… दूसरा ले लो। चौथे यूजर ने लिखा- एल्विश यादव से मदद मांगो।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!