4 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद ही पैदा हो गई बच्ची, 328 ग्राम है वजन! पैरेंट्स का देखकर फटा कलेजा..

ब्रिटेन के वेल्स में एक ऐसी बच्ची पैदा हुई है, जिसका वजह महज 328 ग्राम है. इस बच्ची का जन्म तय समय से पांच महीने पहले ही हो गया, जो काफी चौंकाने वाली बात है. बच्ची की मां को गर्भवस्था के दौरान इतना ज्यादा दर्द हुआ कि जब वह अस्पताल गई, तो उसने तुरंत ही नवजात को जन्म दे दिया. ये बच्ची आधिकारिक रूप से वेल्स की सबसे छोटी पैदा हुई बच्ची है. बच्ची का नाम रोबिन चैंबर्स है, जबकि उसकी मां का नाम चैन्टेल चैंबर्स और पिता का नाम डैनियल चैंबर्स है.

 



 

 

 

रोबिन के पैरेंट्स का कहना है कि जब वह पैदा हुई, तब हमें मालूम था कि वह छोटी होगी. लेकिन हमें ये नहीं मालूम था कि वह इतनी ज्यादा छोटी होगी कि उसे अपनी जिंदगी अस्पताल में ही गुजारनी पड़ेगी. ग्रेंज अस्पताल में पैदा हुए रोबिन को एन्यूरिन बेवन यूनिवर्सिटी हेल्थ बोर्ड के जरिए वेल्स में पैदा हुए सबसे छोटे बच्चे का खिताब दिया गया है. उसका वजन 328 ग्राम है. वह इतनी ज्यादा छोटी है कि अपनी मां की हथेलियों में समाती हुई नजर आती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

 

 

 

23 हफ्तों में ही पैदा हो गई बच्ची

रिपोर्ट के मुताबिक, डैनियल ने बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि वह इस अस्पताल में पैदा हुई सबसे छोटी बच्ची है. लेकिन फिर जाकर पता चला कि वह अस्पताल ही नहीं, बल्कि वेल्स में पैदा हुई सबसे छोटी बच्ची बन गई है. रोबिन का जन्म महज 23 हफ्तों में ही हो गया था. चैन्टेल ने बताया कि उन्हें 22 हफ्ते की प्रेगनेंसी के बाद से ही दर्द होना शुरू हो गया था. डॉक्टर्स ने उन्हें कहा था कि रोबिन शायद जिंदा नहीं बचे, मगर ऐसा नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

 

 

 

अस्पताल में भर्ती

 

रोबिन जब पैदा हुई, तो उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. उसे सेप्सिस की शिकायत हो गई. वह इतनी ज्यादा छोटी है कि डॉक्टर्स को उसकी नसें ढूंढने में बहुत समय लग जाता है. शुरू में तो डॉक्टर्स को उसका वजन बढ़ाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा है. अभी रोबिन तीन महीने की हो गई और उसका वजन 1 किलोग्राम है. हालांकि, जुलाई में पैदा होने के बाद से ही वह घर नहीं गई है, बल्कि अस्पताल में ही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!