Akaltara Big News : ऋचा जोगी लड़ेगी अकलतरा से विस चुनाव, कहा, ‘अकलतरा की बेटी हूं, मेरा घर है अकलतरा’, ‘क्षेत्र की जनता ने कर ली है मेरे लिए चुनावी तैयारी’

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर ऋचा जोगी ने ताल ठोंक दी है और जनसम्पर्क भी शुरू कर दिया है. 2018 के विधानसभा चुनाव में वे बसपा-जेसीसीजे गठबंधन के तहत बसपा के सिम्बाल पर चुनाव लड़ी थी और बेहद कम अंतर 1854 वोटों से हारी थी. इस बार जनता कांग्रेस छ्ग ( जे ) से अकलतरा में चुनाव लड़ेंगी.

 



खबर सीजी न्यूज से खास बातचीत में ऋचा जोगी ने कहा है कि अकलतरा की बेटी हूं, अकलतरा मेरा घर है. अकलतरा की तैयारी, क्षेत्र की जनता ने कर ली है और जनसम्पर्क शुरू हो गया है. उन्होंने कहा है कि अकलतरा के विधायक ने कोई काम नहीं किया है, जनता इसका जवाब देगी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : 10 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

जेसीसीजे की लड़ाई गरीबी और समस्याओं से है, जेसीसीजे ’10 कदम, समस्या खत्म’ पर काम कर रही है. भाजपा और कांग्रेस से उन्हें कोई मतलब नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जेसीसीजे के बाकी नाम की सूची जल्द आएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Car Accident : अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी, बाल-बाल बचे सवार 8 लोग...
error: Content is protected !!