Janjgir News : दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया, दशानन दहन के साक्षी बने हजारों लोग

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के हाईस्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया और रावण का पुतला दहन किया गया. अधर्म पर धर्म की जीत के सन्देश के साथ भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई. फिर भगवान राम ने दशानन का पुतला दहन किया. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा.

 



आपको बता दें, जांजगीर में हर साल उत्साह के साथ दशहरा पर्व मनाया जाता है, जहां शहर के अलावा आसपास क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होते हैं. इस बार भी दशहरा उत्सव मनाने जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में हजारों लोगों की भीड़ जुटी और रावण के पुतला दहन के साक्षी बने.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!