JanjgirChampa Action : अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई, अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के जॉजगीर, चाम्पा, क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।

 



खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 08 प्रकरण (7 ट्रैक्टर, 01 हाईवा), खनिज पत्थर के 02 प्रकरण (02 ट्रेलर), खनिज कोयला के 01 प्रकरण (01 ट्रेलर) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनो को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम केवा (नवापारा) तहसील जॉजगीर के 01 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!