Janjgir News : जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र की बड़ी पहल, दिमागी रूप से कमजोर युवक को परिजन से मिलाया, परिजन से बिछड़ गया था युवक

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र द्वारा दिमागी रूप से कमजोर युवक को परिजन को सौंप दिया है. युवक का नाम ललित धौनी है और वह महाराष्ट्र का रहने वाला है, जो विक्षिप्त हो गया है और इसी के चलते वह परिवार से बिछड़ गया था. सबसे खास बात यह है कि विक्षिप्त युवक, इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

दरअसल, ललित धौनी, पिछले 10-12 दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था और वह दिमागी रूप से कमजोर है. इसके चलते उसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी. इसके बाद उसने पुलिस द्वारा पूछने पर अपना नाम और अन्य जानकारी पुलिस को दी.

फिर पुलिस सहायता केंद्र द्वारा इसकी जानकारी उसके परिजन को दी गई और प्रधान आरक्षक मिथुन भास्कर, आरक्षण सुरेंद्र मार्को ने परिजन को उसे सौंप दिया है. पुलिसकर्मियों की इस पहल की तारीफ हो रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!