Sakti News : भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर चन्द्रपुर की भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा के घोषणा पत्र को बताया ऐतिहासिक

सक्ती. चंद्रपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर चंद्रपुर विधानसभा के पाड़रमुड़ा गांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा के घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया है.



यहां भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ऐतिहासिक घोषणा पत्र लाया है. छत्तीसगढ़ को किसान प्रधान क्षेत्र कहा जाता है, किसानों के लिए 31सौ रूपये प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी. 25 दिसंबर को 2 साल का बकाया बोनस भी दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

साथ ही, महिलाओं के सम्मान के लिए 1 हजार प्रति महीने दिया जाएगा. गरीब परिवार के महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलेंडर, भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रूपये, आयुष्मान कार्ड से 5 लाख से बढ़ाकर 10 रूपये तक का इलाज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसके अलावा विभिन्न प्रकार की जनहितैषी घोषणा की गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

error: Content is protected !!