Banks discounts on loans: इस दिवाली ये सरकारी बैंक लोन पर दे रहे बंपर छूट, फटाफट उठाए फायदा

फेस्टिव सीजन शुरू हो ही गया है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी कई प्रकार के ऑफर्स दे रहे हैं। इसी कड़ी में बैंक भी अलग-अलग ऑफर्स दे रहे हैं। इस लिस्ट में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई भी शामिल है। पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को लोन पर छूट प्रदान कर रहे हैं। यह ऑफर एक लिमिटेड अवधि के लिए प्रभावी है। जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नें फरवरी के बाद इस साल रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो दरों में वृद्धि होने से लोन महंगा हो जाता है।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफर

एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए बैंक ने लोन पर ऑफर की घोषणा की है। 31 दिसंबर तक ग्राहक 0.65% छूट के साथ लोन ले सकते हैं। सीबील स्कोर के आधार पर टर्म लोन के ब्याज दरों को निर्धारित किया जाएगा। बैंक यह ऑफर कार और होम पर लागू है। स्पेशल कैटेगरी के लोन पर भी ऑफर मिल रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफर

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

बैंक ऑफ बड़ौदा के लोन ऑफर्स का लाभ ग्राहक 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं। बीओबी ने कार और एजुकेशन लोन के प्रोसेसिंग फीस को माफ करने की घोषणा कर दी है। साथ ही ब्याज दरों को 8.4% कर दिया है।

पंजाब नेशनल बैंक ऑफर

पब्लिक सेक्टर के पीएनबी ने “दिवाली धमाका 2023” ऑफर शुरू किया है। नए ग्राहकों को 8.4% के तहत होम लोन और 8.75% के तहत कार लोन प्रदान कर रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!