JanjgirChampa Big News : पैसेंजर ट्रेन से गिरे 2 व्यक्ति, दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया, घायल एक व्यक्ति को बिलासपुर रेफर किया गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन से 2 व्यक्ति गिर गए. दोनों घायलों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से एक घायल को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव से रघुनाथ राठौर और बम्हनीडीह क्षेत्र के लखुर्री गांव के दीपक कर्ष, पठानकोट गए थे. वहां से वे लौट रहे थे. दोनों बिलासपुर से सवार होकर पैसेंजर ट्रेन से जांजगीर स्टेशन आ रहे थे. वे कोटमीसोनार स्टेशन पहुंचे थे कि गेट में बैठा रघुनाथ राठौर गिर गया और उसे बचाने के चक्कर में दीपक कर्ष भी गिर गया.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

दोनों को भक्त मां कर्मा एम्बुलेंस द्वारा अक़लतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज किया गया और गम्भीर रूप से घायल रघुनाथ राठौर को बिलासपुर रेफर किया गया है.

 

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!