छत्तीसगढ़: CM भूपेश की सभास्थल में बड़ा हादसा टला, पायलट की चूक से हेलीपैड की जगह सभास्थल पर लैंड हुआ हेलीकाप्टर, मौके पर मची अफरातफरी. पढ़िए…

बिलाईगढ़: मुख्यमंत्री की सभा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनका हेलीकाप्टर की लैंडिंग में बड़ी चूक हो गयी। हेलीकाप्टर की लैंडिंग जहां होनी थी, वहां के बजाय सभास्थल के बिल्कुल करीब ही पायलट ने हेलीकाप्टर को उतार दिया। अनकंट्रोल स्पेस पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि तुरंत पुलिसकर्मियों ने उस जगह पर पहुंचकर सुरक्षा के नजरिये से मोर्चा संभाल लिया।



 

 

 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलाईगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा के लिए पवनी पहुंचे थे। इस दौरान उनके हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था। ये हेलीपैड सभास्थल से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर था। हेलीपेड पर लैंडिंग इंडिकेटर के तौर पर स्मोक भी जलाया गया था, लेकिन पायलट की चूक की वजह से हेलीकाप्टर की लैंडिंग वहां नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सहकारिता विभाग का सहायक आयुक्त सस्पेंड, सहकारिता विभाग के आदेश जारी किया... इस वजह से हुई कार्रवाई... देखिए आदेश...

 

 

 

 

 

 

जिसके बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सभास्थल के बिल्कुल करीब पहुंच गया और सभास्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर हैलीकाप्टर लैंड हो गया।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, पायलट को अक्षांश और देशांतर (लोंगिट्यूड-लैटीट्यूड) की वजह से कुछ गफलत हुई, जिसकी वजह से लैंडिंग वहां नहीं करायी जा सकी, जहां होनी चाहिये थी। पायलट ने भी इस चूक को माना है।

इसे भी पढ़े -  Jangir Big Update : ओवरब्रिज पर स्कोर्पियो पलटने का मामला, बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान ड्राइवर और छात्र की हुई मौत...

 

 

 

दरअसल तय जगह पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग नहीं होने की वजह से दुर्घटना के नजरिये से भी मामला तो संवेदनशील था ही, सुरक्षा के नजरिये से भी मौके पर हड़कंप मच गया। क्योंकि पुलिस बल हैलीपेट पर लगाया गया था, लेकिन वहां हेलीकाप्टर ने लैंड ही नहीं किया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम ने उस स्थल को अपने घेरे में लिया, जहां मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर लैंड किया। इधर कार्यकर्ताओं के बीच ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करायी गयी।

error: Content is protected !!