JanjgirChampa Rally : बलौदा में बसपा ने निकाली रैली, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम और प्रदेश प्रभारी मनीष आनन्द हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में बसपा ने रैली निकाली और शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान बसपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत पोयाम और प्रदेश प्रभारी मनीष आनन्द शामिल हुए. बसपा प्रत्याशी विनोद शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली कोरबा रोड चौक से शुरू हुई, जो मुख्यमार्ग से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची, जहां बसपा नेताओं ने सम्बोधित किया.



इसे भी पढ़े -  Sakti-Raigarh Big Update : वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, 20 मजदूरों की हुई मौत, 16 अप्रेल को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आएंगे रायगढ़ और सक्ती, रायगढ़ में घायलों और डॉक्टर से मिलेंगे, मृतकों के परिजन से भी कर सकते हैं भेंट, सक्ती में अफसरों की लेंगे बैठक...

इस मौके पर बसपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत पोयाम ने कहा कि अकलतरा में बसपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है और यहां बदलाव की लहर है. अकलतरा में राजशाही को खत्म करने जनता तैयार है.

error: Content is protected !!