Royal Enfield Classic 350 को टक्कर देने आ गई Honda की धांसू बाइक, कंपनी ने जारी किया टीजर

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक नई मोटरसाइकिल का टीजर जारी किया है,जिसे वाहन निर्माता कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च करेगी। कंपनी सीबी के लिए हैशटैग का इस्तेमाल कर रही है जिसका मतलब मौजूदा H’ness CB350 के सामान्य है। नई मोटरसाइकिल केवल होंडा के बिंगबिंग आउटलेट्स के माध्यम से बेची जाएगी।

 



Honda H’ness CB350
इस टीजर फोटो में एक मोटरसाइकिल को स्प्लिट सीट सेटअप, एक ग्रैब रेल और स्विचगियर के साथ दिख रही है। जो जो H’ness पर है। इसके अलावा, टीज़र में निसिन कैलिपर के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिख रहा है और शॉक एब्जॉर्बर अब रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की तरह कवर किया गया है। H’ness CB350 और CB350RS के साथ प्लेटफार्म और इंजन साझा करेगी जो पहले से ही मार्केट में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Honda H’ness CB350 इंजन

H’ness CB350 एक नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल है जिसे होंडा द्वारा सेल किया जा जा रहा है। इसमें एक्सेसरीज किट का इस्तेमाल करके अनुकूलित किया जा सकता है। CB350 RS एक स्क्रैम्बलर है। क्योंकि नई मोटरसाइकिल H’ness और CB350RS के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, इंजन साझा किया जाएगा। यह 350 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा जो 5,500 आरपीएम पर 21 बीएचपी और 3,000 आरपीएम पर 30 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जनरेट करता है। ये 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Honda H’ness CB350 कीमत

नई मोटरसाइकिल होंडा की लाइनअप में सबसे सस्ती 350 सीसी मोटरसाइकिल हो सकती है। ये कुल चार वेरिएंट्स DLX, DLX Pro, Chrome और लिगेसी एडिशन में आएगी। इस मोटरसाइकिल की कीमत 2.10 लाख से शुरू होती हैं और 2.16 लाख रुपये तक जाती है। CB350RS दो वेरिएंट DLX और न्यू ह्यू एडिशन में आती है। इस मोटरसाइकिल की कीमत 2.15 लाख रुपये से लेकर 2.19 लाख रुपये तक जाती है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!