JanjgirChampa Big News : दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत, 2 बच्ची समेत 6 लोग घायल, अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में नाबालिग समेत 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं दोनों सड़क हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज नवागढ़ अस्पताल में किया गया है.



नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश शेंडे ने बताया कि पहली घटना नवागढ़ के नाला के पास की है. जहां 16 साल सोहन कोसले की सड़क हादसे में मौत हुई है. पीछे आ रहे बाइक सवार 3 लोग भी टकराकर घायल हुए हैं. मामले में अज्ञात वाहन चालक के जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल जब्त, गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरु घासीदास के मेला कार्यक्रम को लेकर किया था टिप्पणी

दूसरी घटना, खैरताल गांव की है. गिद्धा गांव से दिलीप रात्रे, अपने पिता और 2 बेटी के साथ बरगांव जा रहा था. खैरताल गांव में अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी और हादसे में दिलीप रात्रे की मौत हो गई. घटना में बाइक में सवार अन्य 3 लोग घायल हुए हैं. इस मामले में भी अज्ञात ट्रैक्टर के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : प्रशासन ने मुखौटा को जब्त किया, CSP, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और टीआई की टीम ने दुकानदारों को दी हिदायत, अब पकड़े गए तो...

 

 

error: Content is protected !!