Janjgir News : स्कूल जाने के लिए घर में तैयार हो रही थी छात्रा, लेकिन पहुंच गई अस्पताल, ये है पूरा मामला… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के जोगीडीपा गांव में छात्रा को सांप ने डस लिया है. घटना के बाद छात्रा नीतू पटेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छुट्टी के दौरान घर में जूता रखा हुआ था और जूते में सांप था. छात्रा, जब पहनने के लिए जूते को निकाल रही थी, तभी सांप ने उसके दाएं हाथ को डस लिया. छात्रा नीतू पटेल, 7 वीं कक्षा में पढ़ती है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Big News : करंट की चपेट में आकर लाइनमेन की मौत, बिजली लाइन की मरम्मत करते वक्त हुआ हादसा...

दरअसल, जोगीडीपा के रविन्द्र पटेल की बेटी नीतू पटेल, स्कूल जाने जूते को निकाल रही थी, तभी जूते के भीतर मौजूद सांप ने उसे डस लिया. घटना के बाद आनन-फानन में परिजन छात्रा को जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंचे और भर्ती कराया है, जहां छात्रा नीतू का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले महिला सहित 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग गांव से की गई गिरफ्तारी, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!