JanjgirChampa Fraud Arrest : SECL में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने 20 लाख की ठगी, आयुर्वेद विभाग का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, आरोपी बेटा फरार, आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था, ऐसे लिए थे झांसे में…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने SECL बिलासपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर की पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आयुर्वेद विभाग के आरोपी कर्मचारी राजकुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल उसका आरोपी बेटा अमन राज दिवाकर फरार है जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिद्धा गांव के गौतम रत्नाकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पोड़ीराछा गांव के राजकुमार दिवाकर एवं उसके बेटे अमन राज दिवाकर द्वारा SECL बिलासपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर क़िस्त-क़िस्त में नगदी एवं फ़ोन पे के माध्यम से कुल 20 लाख रुपये की ठगी की है. आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था. युवक गौतम, जब नियुक्ति पत्र लेकर SECL बिलासपुर पहुंचा तो ठगी का खुलासा हुआ.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

रिपोर्ट पर नवागढ़ पुलिस ने पोड़ीराछा गांव निवासी राजकुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया है, वहीं उसका आरोपी बेटा अमन राज दिवाकर फरार है, जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!