चुनावी रंजिश में हत्या, आरोपी युवक को भेजा गया जेल, टांगी मारकर की थी हत्या

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के साजापाली गांव में चुनावी रंजिश में टांगी से शख्स की हत्या के आरोपी युवक साजित भारद्वाज को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सोमवार की रात उपसरपंच पद पर भाभी की हार के बाद युवक साजित ने गांव के किशोर उपाध्याय की हत्या कर दी. युवक चुनावी हार की वजह किशोर उपाध्याय को मानकर संगीन घटना को अंजाम दिया. वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में था. घटना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को धरदबोचा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!