अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी सबसे पहले जानकारी, कैंसर से लंबी जंग के बाद अस्पताल में हुआ निधन

मुंबई. अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गए. ऋषि कपूर को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं.

खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है.
आपको बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी. उन्होंने मेरा नाम जोकर फ़िल्म से अभिनय की शुरुआत की थी और फिल्मी दर्शकों के दिलों में राज किया था.



इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

error: Content is protected !!