30 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक भी जब्त, दोनों आरोपी को जेल भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. लॉकडाउन के दौरान छग में शराब दुकानों को सरकार ने बन्द रखने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी ओर जिले के गांवों में महुआ शराब बनाने और खपाने के मामले बढ़ गए हैं. इधर, पामगढ़ पुलिस ने दो मामलों में 2 आरोपियों से 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया है और शराब ले जाने प्रयुक्त 2 बाइक को भी जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी के नाम अजय तिवारी, ग्राम – नरियरा ( मुलमुला ) और अशोक बंजारे, ग्राम भैसों है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पामगढ़ थाने के टीआई राजकुमार लहरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक में महुआ शराब का परिवहन किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों मामलों में कार्रवाई की. दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/Scs-SSUbScU”]

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले महिला सहित 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग गांव से की गई गिरफ्तारी, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!