छत्तीसगढ़ के पंजीयन कार्यालय 14 अप्रेल तक रहेंगे बंद

रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के पंजीयन कार्यालय अब 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसके पहले पंजीयन कार्यालय को 7 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी किए गए थे। कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को ध्यान में रखते हुए अब आगामी 14 अप्रैल तक राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय को बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...
error: Content is protected !!