कोरोना अपडेट, बड़ी खबर… BIG NEWS : कटघोरा में और 4 कोरोना मरीज मिले, 12 घण्टे में मिले 11 मरीज, छग में कुल मरीजों की संख्या 29 हुई, 10 हो चुके हैं स्वस्थ

कोरबा. कोरबा जिले से कोरोना से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है. 12 के भीतर कोरोना के 4 और नये मरीज मिले हैं. छत्तीसगढ़ में अब कुल कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है. इससे पहले देर रात आयी रिपोर्ट में 7 नये मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब संख्या बढ़कर 12 घंटे के भीतर 11 नये मरीजों की हो गई है.
आपको बता दें कि चार नये कोरोना पॉजेटिव मरीजों को एम्स भेजने की तैयारी शुरू हो गई है. ये सभी मरीज क्वारंटाईन करके रखे गये थे, जिनकी सैंपल रिपोर्ट पॉजेटिव आई है. सभी कटघोरा के उसी मस्जिद मोहल्ला के रहने वाले हैं. इसी इलाके से हाल के दिनों में संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं.
छग में कुल 29 मरीज मिले हैं, इसमें 10 ठीक हो गए हैं, वहीं 19 मरीज पॉजिटिव है. ये 19 मरीज कटघोरा के ही हैं और उसी इलाके के हैं, जहां पहले भी मरीज मिले थे. अब आशंका यह भी जताई जा रही है कि क्षेत्र में और भी मरीज मिल सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!