खाद्य सामग्री का गबन : शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों के विरूद्व एफआईआर दर्ज, कहां का है मामला… पढ़िए

जांजगीर-चाम्पा. राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य सामग्रियों का भण्डारण एवं वितरण पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती एसडीएम के निर्देश पर खाद्य निरीक्षकों के द्वारा ग्राम देवरमाल में संतोषी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जांच की गई. जांच प्रतिवेदन के अनुसार, 21 हजार रूपए से अधिक की राशि की चावल, शक्कर, नमक आदि के वितरण में गड़बड़ी पाई गई. खाद्यान्न सामग्री की गबन के आरोप में देवरमाल शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है.
आपको बता दें, सक्ती अनुविभाग के चारपारा और जुड़गा की उचित मूल्य की दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर स्व सहायता समूह के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और मालखरौदा पुलिस ने चारपारा में हुई राशन वितरण में गड़बड़ी के मामले में एफआईआर के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस मामले के 1 आरोपी फरार है. दूसरी ओर अभी जुड़गा के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. सक्ती क्षेत्र में राशन वितरण में गड़बड़ी के मामले में इसी हफ्ते 3 एफआईआर दर्ज हो चुकी है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/LmOpGOo4ZfA”]

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
error: Content is protected !!