प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में सुनवाई अब 4 मई या उसके बाद, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर. कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की सुनवाई 4 मई या इसके बाद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके पहले 29 अप्रैल या इसके बाद सुनवाई करने की तारीख नियत थी। अब राजस्व विभाग द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के अंतर्गत आगामी पेशी की तारीख 4 मई 2020 या उसके आगे की तारीख को रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में राजस्व विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने राज्य के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) और समस्त पीठासीन राजस्व अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
error: Content is protected !!